!!!!!कुछ साधारण किन्तु बहुउपयोगी वास्तु टिप्स!!!!!!

वास्तु आलेख
Simple Vastu Tips
25 Aug 2017

कुछ साधारण किन्तु बहुउपयोगी वास्तु टिप्स (Simple Vastu Tips)

//
Comments0
/

Simple Vastu Tips

१) घर में उपयोग वाले नमक को हमेशा ढँक कर रखे, खुला नमक घर की सकारात्मक ऊर्जा को शोख लेता है। शाम (गोधूलि) के समय हमेशा मुख्य द्वार एवं घर की लाइटों को ज़रूर जलाये फिर चाहे तो अँधेरा होने पर बुझा दे इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता और सुख समृद्धि, लक्ष्मी जी का आगमन बना रहता है।

२) मंगलवार, शनिवार को हमेशा पोछा लगते समय पानी में सेंधा नमक और थोडी-सी हल्दी अवश्य मिलाय इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और आपसी सम्बन्ध मधुर होते हैं।

३) प्रत्येक शनिवार को घर के बाथरूम, वाशबेसिन आदि स्थान जहाँ भी गंदगी जमा होती हैं अवश्य साफ करें और मुख्य द्वार, बैडरूम लिविंग रूम की चौखट को साफ़ करें इससे शनि राहु ग्रह की सम्बन्धी परेशानियों में लाभ होता है।

४) घर के बाथरूम और टॉयलेट को हमेशा बंद करके रखे। बाथरूम टॉयलेट के द्वार हमेशा रहने वाले क्षेत्र के तरफ नहीं खुलने चाइये, विपरीत या न दिखने वाली जगह होतो बेहतर हैं।

५) घर के अंदर किसी भी प्रकार की बदबू नहीं होनी चाहिए बदबू होने का मतलब है बिमारियों का आगमन, अज्ञात समस्या एवं परिवार के सदस्यों में वाद विवाद को आकृषित करना है।

६) सवेरे ,शाम या न होसके तो केवल मंगलवार, शनिवार को  गोमूत्र का छिड़काव घर में करें एवं लौंग कपूर की धुनि अवश्य दें इस से घर का वातावरण शुद्ध एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।परिजनों मे मानसिक शान्ति बनी रहती है।

7) जिन दम्पतियों के आपसी सम्बन्ध सामान्य नहीं है उनको शुक्रवार दिन अपने बैडरूम को साफ़ कर अच्छी खुशबू का प्रयोग करें कमरे में गेंदें के फूलों को रखें और हमेशा ध्यान रखें की तेज़ आवाज़ में फ़िल्मी संगीत न बजाएं इससे स्थिति और खराब हो सकतीहै, शाम (गोधूलि) के समय नारायण कवच विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ संगीत के रूप में सुने तो अवश्य ही घर के वातावरण में परिवर्तन आएगा। अपने बैडरूम में बेड के निचे हमेशा २-३ कपूर का टुकड़े रखें।जब भी रोटी बनाये तो उसके पहले गरम तवे पर पानी के छींटें ज़रूर मारे इससे वाद विवाद कम होने लगेगा और आपसी समन्वय अवश्य बढ़ेगा।

8) शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी का होता है, इस दिन घर के मुख्य द्वार को धोकर एक छोटी रंगोली बनाये (सामान्य चाक से भी बन जाय तो उत्तम) इस से घर में धन सम्बंधित समस्याओं में लाभ होता है।

 

इन सामान्य उपायों से परिजनों की मन में शांति, लक्ष्मी जी की कृपा एवं आपस में समन्वय बना रहता है।

नमो नारायण।
Jupiter Speaks

Leave a Reply